केरल में पिक-अप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

विस्फोटक बरामदगी केरल में

केरल में पिक-अप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

केरल के पालक्काड में पुलिस ने एक पिक-अप वैन से विस्फोटकों से भरे 100 से ज़्यादा बक्सों को बरामद किया है।

केरल में पिक-अप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

केरल के पाल्लक्काड जिले से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है, पुलिस ने केरल के पालक्काड शहर के पास से एक पिक-अप वैन से  विस्फोटकों से भरे 100 से ज़्यादा बक्सों को ज़ब्त किया है।
पालक्काड़ टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पाल्लक्काड मेडिकल कॉलेज के पास  उन्हें गाड़ी में जिलेटिन स्टिक्स के 100 से ज़्यादा बॉक्स और डेटोनेटर के 20 से ज़्यादा बॉक्स मिले।

पुलिस ने बताया विस्फोटक के ये बॉक्स कि तरबूज की एक खेप के नीचे छिपाए गए थे, उन्होंने कहा कि जब्ती बुधवार (4 फरवरी, 2026) देर रात हुई। पुलिस ने  वाहन के चालक सैंथिल को हिरासत में ले लिया है,  प्रारंभिक पूछताछ के दौरान चालक ने खुलासा किया कि उसने बक्से कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें त्रिशूर में एक खदान में ले जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप वैन को रोका। लेकिन पुलिस के कहने पर चालक ने वाहन को नहीं रोका, इसके बाद वाहन का पीछा किया गया, चालक के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

आरम्भिक जाँच में ये भी जानकारी मिली है कि ब्लैक स्टोन क़्वारी में इस्तेमाल करने के लिए विस्फोटक की छिपाकर लाया जा रहा था, इससे पहले भी इस तरह के कुछ मामले सामने आए हैं, पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 51 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद

देश

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 51 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद

टीम ने सीईआईआर पोर्टल, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक तकनीक की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

देश

कछार में 13 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

असम में कछार जिले के बदरपुर घाट पर सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें मॉर्फिन और इलैक्ट्रिक फ्यूल टैंक से एक चेम्बर मिला।

केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

देश

केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन हेतु चली लंबी बैठक खत्म; राहुल गांधी, खरगे सहित शीर्ष नेतृत्व ने दावेदारों से की चर्चा, फैसला जल्द

केरल में डबल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी रफ्तार: नरेन्द्र मोदी

देश

केरल में डबल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी रफ्तार: नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में डबल इंजन सरकार बनने पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का दावा किया है। उनका मानना है कि इससे राज्य की जनता को लाभ होगा।

कैथल में बिना नंबर प्लेट वाली चोरी की बुलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा

कैथल में बिना नंबर प्लेट वाली चोरी की बुलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

कैथल जिले में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की चोरी की बुलेट बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह बाइक सोनीपत से चोरी की गई थी।