केरल के पालक्काड में पुलिस ने जब्त की विस्फोटक से भरी वैन

विस्फोटक सामग्री केरल में जब्त

केरल के पालक्काड में पुलिस ने जब्त की विस्फोटक से भरी वैन

केरल के पालक्काड में पुलिस ने एक पिक-अप वैन से विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्सों को जब्त किया। वाहन का चालक हिरासत में।

केरल के पालक्काड में पुलिस ने जब्त की विस्फोटक से भरी वैन

केरल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद। |

केरल के पालक्काड जिले से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने केरल के पालक्काड शहर के पास से एक पिक-अप वैन से विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्सों को जब्त किया है।पालक्काड टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पाल्लक्काड मेडिकल कॉलेज के पास उन्हें गाड़ी में जिलेटिन स्टिक्स के 100 से ज्यादा बॉक्स और डेटोनेटर के 20 से ज्यादा बॉक्स मिले हैं। इस घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है।
पुलिस की जांच में क्या सामने आया?
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विस्फोटक के ये बॉक्स कि तरबूज की एक खेप के नीचे छिपाए गए थे। उन्होंने कहा कि विस्फोटक की खेप की जब्ती बुधवार (4 फरवरी, 2026) देर रात हुई है। पुलिस ने वाहन के चालक सैंथिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक पूछताछ के दौरान चालक ने खुलासा किया है कि उसने बक्से कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें त्रिशूर में एक खदान में ले जा रहा था।
ऐसे पकड़ा गया वाहन
एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य में बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप वैन को रोका। लेकिन पुलिस के कहने पर चालक ने वाहन को नहीं रोका, इसके बाद वाहन का पीछा किया गया और इसे पकड़ा गया। पुलिस ने गाड़ी से विस्फोटक सामाग्री बरामद की और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज होगा
पुलिस द्वारा गाड़ी के चालक के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरम्भिक जांच में ये भी जानकारी मिली है कि ब्लैक स्टोन क़्वारी में इस्तेमाल करने के लिए विस्फोटक को छिपाकर लाया जा रहा था। इससे पहले भी इस तरह के कुछ मामले सामने आए हैं। पुलिस मामसे में आगे की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री


संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरा

दिल्ली

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार को घेरा

 संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

दिल्ली

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई एवं नीतिपत्र साझा करने की मांग के बीच लोकसभा राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ झड़पें।

केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

देश

केरल के मुख्यमंत्री चयन के लिए खरगे के आवास पर समाप्त हुई बैठक

केरल में मुख्यमंत्री पद के चयन हेतु चली लंबी बैठक खत्म; राहुल गांधी, खरगे सहित शीर्ष नेतृत्व ने दावेदारों से की चर्चा, फैसला जल्द

केरल में डबल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी रफ्तार: नरेन्द्र मोदी

देश

केरल में डबल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी रफ्तार: नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में डबल इंजन सरकार बनने पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का दावा किया है। उनका मानना है कि इससे राज्य की जनता को लाभ होगा।

मोदी ने केरलम केयरगिवर्स के थिरुवथिरा प्रस्तुति की प्रशंसा की

दुनिया

मोदी ने केरलम केयरगिवर्स के थिरुवथिरा प्रस्तुति की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी ने केरलम केयरगिवर्स समुदाय के थिरुवथिरा नृत्य की प्रशंसा की और प्रवासी भारतीयों के संस्कृति संरक्षण योगदान को सराहा।