पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, एक गिरफ्तार

पुलिस-गैंग के बीच मुठभेड़ में एक गायल

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, एक गिरफ्तार

जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास शुक्रवार पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार लिया।

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल एक गिरफ्तार

हजारीबाग,  (हि.स.) जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी चंद्रगुप्त माइंस से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर केरेडारी थाना और पगार ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बुकरु गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो से तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी और एक को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में, उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अपराधियों ने भागने के दौरान हथियार फेंकने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एसपी अमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग से जुड़े हैं। वे इलाके में लेवी वसूली के लिए बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों व नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि इसमें एक केरेडारी व दूसरा बड़कागांव थाना क्षेत्र का अपराधी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने अपराधियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

हिमाचल

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

कट्टरपंथी माफी मांगें तो ही मुकदमे वापस ले सरकार : शांडिल्य

हरियाणा

कट्टरपंथी माफी मांगें तो ही मुकदमे वापस ले सरकार : शांडिल्य

जनता की सुरक्षा को समर्पित खाकी को किसी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार 

देश

गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार 

बरियारपुर थाना क्षेत्र में गौवंशों के अवैध व्यापार से संबद्ध तसकीर करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपी की दाहिने पैर पर गोली लग गई, और फायरिंग में घायल हुए। गिरफ्तारी का आधार था अप्रयुक्त टस्करी गाड़ियाँ, खाली कागजातों सहित तस्करी सामग्री। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, तीन आरोपियों की पहचान यादव परिवार से मिली

27 लाख की हैरोइन पकड़ी, 5 काबू

देश

27 लाख की हैरोइन पकड़ी, 5 काबू

नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत जिला पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू करके करीब 27 लाख रुपए की हैरोइन बरामद की है।


मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

देश

मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

 पश्चिम एवं पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार को विभिन्न घटनाओं के कारण दिनभर हलचल बनी रही। चंद्रकोणा के माधवपुर गांव में भारी वर्षा के बीच एक विशाल अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।