सब्जी लदे पिकअप वैन और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर, चालक और सह चालक की मौत

चालक- सह चालक की मौत

सब्जी लदे पिकअप वैन और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर, चालक और सह चालक की मौत

मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क पर हाईवे वैन तथा सब्जी लदे पिकअप वैन का टकराव हुआ। चालक और सहचालक दोनों की मौत हुई, जिनमें एक 25 वर्षीय और दूसरा 23 वर्षीय थे।

सब्जी लदे पिकअप वैन और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर चालक और सह चालक की मौत

भागलपुर, (हि.स.) निर्माणाधीन मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क सड़क मार्ग पर रफ्तार का कहर धमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के गनगनियां गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह हाईवा और सब्जी लदे पिकअप वाहन की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस वीभत्स हादसे में मालवाहक पिकअप वैन के चालक और खलासी की केबिन के अंदर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के दलसिंहसराय से परवल और बैगन लोड कर पिकअप भागलपुर जा रहा था। तभी गनगनियां रेलवे स्टेशन के समीप फोरलेन सड़क पर भागलपुर से मुंगेर की ओर जा रही हाईवा ट्रक ने सामने से पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में फंसकर चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना के बाद हाईवा का चालक और खलासी घटना स्थल पर ही गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव को बाहर निकाला। वहीं मृतक की पहचान बेगूसराय के मंसूरचक निवासी रामभरोस दास का 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान खगड़िया जिला के मथुरापर काली स्थान निवास दिनेश तांती के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि फोरलेन का निर्माण अभी अंतिम दौर में है। कई जगहों पर डायवर्सन बनाकर एक ही लेने में दोनों तरफ से गाड़ियों का परिचालन कराया जा रहा है। यही लापरवाही आए दिन लोगों की जान ले रही है। पिछले एक माह के भीतर सुलतानगंज थाना क्षेत्र में इस फोरलेन पर हादसों में जो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें सात चालक और दो बाइक सवार शामिल है।
 

संबंधित सामग्री

माइनर में गिरी बेकाबू कार,  2 किसानों की मौत

हरियाणा

माइनर में गिरी बेकाबू कार, 2 किसानों की मौत

हादसे में दो किसानों की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार- चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम

देश

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार- चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर में वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार विनोद कुमार यादव की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हुई। परिवार ने दुःख व्यक्त किया, फरार कार चालक की तलाश में है।