नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी

नेपाल में विनाशकारी बाढ़; 123 शव बरामद, 700 से अधिक लापता

नेपाल में आई बाढ़ ने प्रलय ही मचा दी है। इसमें जहां कई जानें जा चुकी हैं तो कइयों का कोई सुराग नहीं है, वहीं 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ 123 शव बरामद 700 से अधिक लापता

काठमांडू, 27 अगस्त (हि.स.) : नेपाल में रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी है। बुधवार मध्य रात्रि तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 123 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। मरने वालों का शव नेपाल के चीन के सीमावर्ती जिलों से लेकर भारतीय सीमा से सटे इलाकों तक में पाया गया है। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक जो रसुवा जिला सबसे अधिक प्रभावित है वहां सिर्फ 1 शव बरामद हुआ है जबकि भारतीय सीमा से सटे चितवन के नारायणी नदी से 64 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गोरखा जिले से 19, धादिंग जिले से 18, नुवाकोट से 11, तनहु से 9 तथा नवलपरासी जिले से 1 शव बरामद किया जा चुका है। नवलपरासी भी भारत की सीमा से सटा हुआ इलाका है। सरकारी विवरण के मुताबिक अब तक 245 स्थानीय लोगों के संपर्कविहीन होने की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन कार्यालय से प्राप्त हुई है। इसके अलावा नेपाल पुलिस के 26 जवान, नेपाली सेना के 22 जवान और सशस्त्र प्रहरी बल के 13 जवान लापता बताए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 384 पर्यटक भी संपर्क विहीन बताए जा रहे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि लापता पर्यटकों में 139 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा से 37 पर्यटक भारतीय मूल के एनआरआई भी लापता बताए गए हैं। गृह मंत्रालय के जानकारी के मुताबिक घायलों में से 75 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को काठमांडू और आसपास के जिलों के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। बचाव अभियान के दौरान अब तक 216 लोगों को जीवित बचाया गया है। इनमें 123 लोगों का हैलीकॉप्टर के जरिए और 93 लोगों का स्थलीय माध्यम से उद्धार किया गया। बाढ़ के कारण कई क्षेत्र का परिवहन और संपर्क ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क बाधित हो गया है। इसी तरह 40 कि.मी. तक का हाईवे भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। प्रशासन, सुरक्षा निकायों और राहत-बचाव टीमों की ओर से लापता लोगों की तलाश तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं उद्धार कार्य जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

संबंधित सामग्री

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

देश

गंगा के तेज कटाव का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उन्होंने मौके पर तैनात प्रशासनिक टीम और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ 24 घंटे कार्य जारी रखने और हर पल बदलती स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया।

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

हिमाचल

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित; 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में जान-माल को भी भारी नुक्सान पहुंचाया है।

नेपाल के त्रिशूली-नारायणी नदी से मिले 321 शव, 280 के फॉरेंसिक परीक्षण और डीएनए की प्रक्रिया शुरू

दुनिया

नेपाल के त्रिशूली-नारायणी नदी से मिले 321 शव, 280 के फॉरेंसिक परीक्षण और डीएनए की प्रक्रिया शुरू

नदी किनारे शवों की तलाश अभी भी प्रतिदिन जारी है।

तीन जिलों के 16 स्कूल क्षतिग्रस्त, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

दुनिया

तीन जिलों के 16 स्कूल क्षतिग्रस्त, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

मंत्रालय के अनुसार अधिकांश विद्यालय बाढ़ में बह गए हैं, जबकि कुछ विद्यालयों की कक्षाओं में कीचड़, रेत और मिट्टी भर गई है।

तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय

दुनिया

तिब्बत के केरूंग में बाढ़ में 546 लोग लापता, इनमें 104 नेपाली और 49 भारतीय

सरकारी प्रसारक के अनुसार यह विवरण विदेश मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन तथा आपातकालीन प्रबंधन समेत विभिन्न निकायों के संयुक्त जांच और समन्वय के बाद तैयार किया गया है।