पाकिस्तान के पेशावर में 4 आतंकवादी मारे गए

मेहर गुल काले कब्रिस्तान में हुई मुठभेड़

पाकिस्तान के पेशावर में 4 आतंकवादी मारे गए

तीन कलाश्निकोव, एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, सात मैग्जीन और कई कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।

पाकिस्तान के पेशावर में 4 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 28 अगस्त (हि.स.) : पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को आतंकवाद रोधी विभाग (काउंटर टैरेरिज्म डिपार्टमैंट) के खुफिया अभियान में चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। आतंकवाद रोधी विभाग के पेशावर रीजन के जवानों ने मिराकचोरी के मेहर गुल काले कब्रिस्तान में हुई मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मौके से तीन कलाश्निकोव, एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, सात मैगजीन और अनेक कारतूस बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान अफगानिस्तान के नंगरहार के रहने वाले अब्दुल गनी के बेटे सैयद वली के तौर पर हुई है। उसके पास से एक अफगान शरणार्थी कार्ड भी बरामद किया गया। माना जा रहा है कि संदिग्ध सैयद वली उन तीन आत्मघाती हमलावरों में शामिल था जो अफगानिस्तान से पाकिस्तान में दाखिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी करते हुए भागने वाले अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

मोगा पुलिस ने IED, एक्सप्लोसिव मटीरियल और ग्लॉक पिस्टल के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पंजाब

मोगा पुलिस ने IED, एक्सप्लोसिव मटीरियल और ग्लॉक पिस्टल के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने मोगा में एक बिग ड्रॉप ऑपरेशन किया, जिसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास IED और ग्लॉक पिस्तोल शामिल थे। कथित आतंकवादी नेटवर्क का समाधान जारी है।