ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार, होर्मुज नाकाबंदी का मुद्दा

ट्रंप ईरान युद्ध समाप्ति तैयार

ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार, होर्मुज नाकाबंदी का मुद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार हैं।

ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार होर्मुज नाकाबंदी का मुद्दा

वाशिंगटन (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार हैं।
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' अखबार ने अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार श्री ट्रंप और उनके सहयोगियों ने हाल के दिनों में आकलन किया कि इस अहम जलमार्ग को खोलने का कोई भी अभियान संघर्ष को उनकी तय समय-सीमा (चार से छह सप्ताह) से आगे बढ़ा देगा। उन्होंने फैसला किया कि अमेरिका को अपने मुख्य लक्ष्य हासिल करने चाहिए और मौजूदा शत्रुता को खत्म करना चाहिए, जबकि साथ ही तेहरान पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए ताकि व्यापार का मुक्त प्रवाह फिर से शुरू हो सके। अधिकारियों ने अखबार को बताया कि अगर यह तरीका नाकाम रहता है, तो अमेरिका यूरोप और खाड़ी देशों में अपने सहयोगियों पर दबाव डालेगा कि वे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पहल करें। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिनमें तेहरान भी शामिल था; इन हमलों से काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। ईरान के आसपास बढ़े इस तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी रूप से नाकेबंदी हो गई है। यह मार्ग फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाज़ार तक तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है। इस नाकेबंदी ने इस क्षेत्र में तेल के निर्यात और उत्पादन के स्तर को भी प्रभावित किया है। इसके परिणामस्वरूप, दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

दिल्ली

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

देश

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

कोलकाता में दिनभर बादल छाए रहने तथा बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सैंटीमीटर ऊपर

देश

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सैंटीमीटर ऊपर

निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा

दुनिया

वाशिंगटन और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ा

इस संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भी अस्थिरता बढ़ी है।

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

देश

नरेश कुमार निराला को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार

पटना के श्रीकृष्ण मैमोरियल हाल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमैंटो, अंगवस्त्र, पुस्तकें एवं 30 हजार रुपए की सम्मान राशि का चैक भी प्रदान किया गया।