1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी ए.आई. स्किल ट्रेनिंग : मोदी

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी

1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी ए.आई. स्किल ट्रेनिंग : मोदी

इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर ए.आई. का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है।

 1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी एआई स्किल ट्रेनिंग  मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया कि सरकार अगले एक साल में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस (ए.आई.) स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर ए.आई. का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने में देश के युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई की स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए एआई की ट्रेनिंग देने के साथ- साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। मोदी ने कहा सरकार के इस पहल का उद्देश्य भारतीय युवाओं को ग्लोबल स्तर पर एआई का नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ‘फॉर्च्यून 500’ में 50 भारतीय कंपनियों को शामिल कराना होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत हरित आंदोलन को मजबूती दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास स्थिर राजनीतिक जनादेश, स्थिर सरकार, जीवंत लोकतंत्र, मजबूत न्यायिक व्यवस्था और हमारा मार्गदर्शन करने वाला संविधान है। उन्होंने कहा कि हमें रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनना होगा। मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर हमें वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के लिए अपना बाजार बंद नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमें गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उत्पादन करना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया ने महसूस किया है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का कोई विकल्प नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें डिजिटल सार्वजनिक प्रौद्योगिकियों को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारत निर्मित 6जी को पूरी दुनिया में पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसके तहत डेटा केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। मोदी ने कहा कि दुनिया के बाजार हमारे किसानों के लिए खुले हैं, भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, हमारा मंत्र ‘गुणवत्ता, गुणवत्ता, गुणवत्ता’ होना चाहिए।
 

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली

प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि

फिल्म प्रेमियों का मानना है कि सत्यजित रे ने फिल्म 'नायक - द हीरो' की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम पर देशवासियों को दी बधाई

एक जीवंत त्यौहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से किया परोपकारी बनने का आह्वान

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से किया परोपकारी बनने का आह्वान

जीवन की सार्थकता के लिए हर प्राणी की मदद करनी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की महत्ता को रेखांकित किया तथा शिष्यों में अच्छे संस्कार बढ़ाने का आह्वान किया

दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं की महत्ता को रेखांकित किया तथा शिष्यों में अच्छे संस्कार बढ़ाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता को रेखांकित किया।

जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद तैयार

हरियाणा

जींद : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए जींद तैयार

हरियाणा के जिंद में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन कर दिया गया। इस विशेष इवेंट को सज्जित कर सुरक्षा मजबूत रखते हुए स्कूल बच्चों ने भी पहला रैल्वे सफर किया। यह कदम हरियाणा के आधुनिककरण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण चाल है।