मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

शिमला, 7 सितंबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इन बैठकों में हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनकी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात प्रस्तावित है। इन बैठकों में जल शक्ति, सड़क, पर्यावरण और वन से जुड़े राज्य के विभिन्न मामलों को उठाया जा सकता है। राज्य सरकार की ओर से केंद्र के समक्ष लंबित परियोजनाओं और प्रदेश की जरूरतों से जुड़े मुद्दों को रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली में उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज, संगठन से जुड़े विषयों और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री के इस दौरे में मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा भी चर्चा में रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल की एक कुर्सी पिछले लंबे समय से खाली है। ऐसे में मुख्यमंत्री की दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ संभावित बैठक को मंत्रिमंडल विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के अलावा कांगड़ा जिले से विधायक संजय रत्न और आशीष बुटेल के नाम मंत्री पद की दावेदारी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी सरकार या कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद भी रिक्त है। इस पद को भरने को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा होती रही है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान इन संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत होने की संभावना को इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 9 सितंबर को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल विधानसभा के आखिरी दिन चार विधेयक पारित

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा के आखिरी दिन चार विधेयक पारित

पारित विधेयकों को अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

हिमाचल

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

यह जानकारी शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी है।

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहा है। चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसे समय में लॉटरी शुरू होने से लोगों में एक और तरह की लत बढ़ने का खतरा है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 3 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, संख्या 15 पहुंची

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 3 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, संख्या 15 पहुंची

समारोह में विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे

देहरा में स्थापित होगी पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना : सीएम सुक्खू

हिमाचल

देहरा में स्थापित होगी पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना : सीएम सुक्खू

प्रदेश सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने की ओर अग्रसर है। आगामी समय में राज्य के अन्य हिस्सों में भी ऐसी परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।