उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि किट वितरण योजना के तहत, मीरजापुर जिले में करीब 150 किसानों को खाद, बीजों (हरियाली खाद, बाजरा, उड़द आदि) का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने समय-समय पर फसल की बुवाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, किसानों से फार्मर रजिस्टर कराने को भी अपील की गई।