अनुज शुक्ला ने स्वयं किया रक्तदान

 भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम, करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र

आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर जिला अस्पताल उर्सला में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By : Just Click National , Harpreet Singh
 भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम, करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र

कानपुर, 28 सितंबर (हि.स.) : अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से जिला अस्पताल उर्सला में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। अनुज शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर कार्यकर्ताओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 10 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर अनुज शुक्ला ने कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया और उनके साहस, संघर्ष तथा विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भगत सिंह के व्यक्तित्व और विचारों से प्रेरणा लेकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि युवा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें। उन्होंने बताया कि रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश भी दिया गया।