निशिन, 03 अक्टूबर (हि.स.) : हसन नवाज की 51 गेंदों पर नाबाद 96 रन की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एशियाई खेलों के पुरुष टी20 क्रिकेट फाइनल में 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में क्रिकेट में दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 61 और तिलक वर्मा के नाबाद 51 रन की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम हसन नवाज की आक्रामक पारी के बावजूद छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी। भारत की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। तिलक वर्मा ने अंत तक मोर्चा संभाले रखा और 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों पर 27 रन की उपयोगी पारी खेली। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा दिए। साहिबजादा फरहान, उस्मान खान और माज सदाकत के जल्दी आउट होने के बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने पारी संभाली। दोनों ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। सैम अयूब ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए। शिवम दुबे ने सैम अयूब को आउट कर 87 रन की साझेदारी तोड़ी। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और दुबे ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। हसन नवाज ने आखिरी तक संघर्ष जारी रखा, लेकिन पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सका। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में अपना 81वां पदक हासिल किया। भारत के पदकों में 19 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण
भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि
संबंधित सामग्री
एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
दोनों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज कर पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं
पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में
31 वर्षीय सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी।
एशियन गेम्स 2026 : अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह
अनाहत ने पांचवां गेम 11-3 से जीतकर 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता सोना
भारतीय टीम ने अंतिम क्षणों में अपने डिफैंस को मजबूत रखते हुए मुकाबला 37-34 से जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
उन्नति हुड्डा ने वोंग लिंग चिंग को हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी
अब प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्नति का सामना इंडोनेशिया की पुत्रि कुसुमा वारदानी से होगा।