नए कानूनों का मूल मंत्र ‘न्याय है, दंड नहीं’

शाह ने 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का रखा लक्ष्य

नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य नागरिकों के सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
शाह ने 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का रखा लक्ष्य

भोपाल, 03 अक्टूबर (हि.स.) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल में मध्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सामाजिक नीति से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में नशे के लिए कोई जगह नहीं होगी और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। साथ ही उन्होंने नए आपराधिक कानूनों को न्याय-केंद्रित बताते हुए कहा कि इनका मूल मंत्र ‘न्याय है, दंड नहीं’ है। भेल दशहरा मैदान में गोपालक सम्मेलन और पुलिस प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शाह ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य नागरिकों के सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में एफआईआर दर्ज होने से लेकर उच्चतम न्यायालय तक न्याय दिलाने के लिए तीन वर्ष की समयसीमा का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई 2024 से लागू हैं। शाह ने 11 जिलों से आए करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपये की सहायता सहित डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया गया। उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से तीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का भूमिपूजन किया गया। भोपाल में डेयरी प्रोडक्ट प्लांट और अत्याधुनिक प्रयोगशाला तथा शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में ‘श्वेत क्रांति-2’ की शुरुआत की जा रही है। राज्य में दूध संग्रहण को बढ़ाकर 50 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी 313 ब्लॉकों के चयनित गांवों में श्रेष्ठ पशुपालकों के लिए पशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। भोपाल प्रवास के दौरान शाह केंद्र और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक भी करेंगे। इसके अलावा भौंरी में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है।

संबंधित सामग्री

देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

गोपालक सम्मेलन में शामिल होने के साथ नवीन न्याय संहिताओं पर आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे अमित शाह

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे अमित शाह

करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के शुरू होने से आने-जाने वाले लोगों को नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा

यूपी इंटरनैशनल ट्रेड-शो का अमित शाह ने किया उद्घाटन

यूपी इंटरनैशनल ट्रेड-शो का अमित शाह ने किया उद्घाटन

एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप को मजबूत किया।

कर्नाटक के हुब्बली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी

कर्नाटक के हुब्बली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत बिगड़ी

तबीयत खराब होने के कारण उनके आज के कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व अन्य मुद्दों पर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, गृहमंत्री से जवाब की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व अन्य मुद्दों पर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, गृहमंत्री से जवाब की मांग

उन्होंने संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, संसद परिसर में राम मंदिर के प्रसाद की चोरी और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा और संसद में गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।