सुपौल, 02 अक्टूबर (हि.स.) : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुपौल को ब्रेनफीड एडु एक्सपो ग्लोबल स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में 22 और 23 सितंबर को आयोजित समारोह में विद्यालय को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र और सम्मान-चिह्न प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाचार्य शुभोजीत बनर्जी ने यह सम्मान ग्रहण किया। विद्यालय को उत्कृष्ट नेतृत्व एवं दूरदर्शी प्रबंधन, जीवन-कौशल, मूल्य एवं नागरिकता शिक्षा, तीव्र प्रगति एवं उभरते विद्यालय तथा भारत के प्रेरणादायी एवं नवाचारी विद्यालय जैसी चार श्रेणियों में सम्मान मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, जीवन-कौशल, नैतिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया जा रहा है। विद्यालय को मिले इस सम्मान से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल सुपौल को ग्लोबल स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित समारोह में प्रभारी प्रधानाचार्य शुभोजीत बनर्जी ने सम्मान ग्रहण किया
संबंधित सामग्री
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण
भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि
दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू
इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर से कमला नेहरू रिज तक सफाई की गई और प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली
एशियाई खेल 2026 : धीरज और नीरज रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
दोनों ने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत दर्ज कर पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं
राजगंज में दिवा-रात्रि आयोजित एमएलए फुटबॉल कप 2026
फुटबॉल को किक मारकर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी और उपाध्यक्ष निताई मंडल ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।
पीवी सिंधु की शानदार जीत, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में
31 वर्षीय सिंधु अब अंतिम-16 के मुकाबले में जापान की तोमोका मियाजाकी से भिड़ेंगी।