उज्जैन, 19 सितम्बर (हि.स.) : प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने कहा कि वर्ष 1940 में डॉ. हेडगेवार ने कहा था कि एक दिन ऐसा अवश्य आएगा, जब पूरा देश भगवामय हो जाएगा। आज वह दिन आ गया है। 90 प्रतिशत भारत भगवा हो गया है। अब युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ना होगा। मनोज मुंतशिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित तीन दिवसीय युवा धर्म संसद के दूसरे दिन शुक्रवार को ‘धर्म की अस्तित्वपरक अवधारणा एवं चारित्रिक उत्तरदायित्व’ विषय पर संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं, लेकिन उन्हें अपने धर्म और संस्कृति को समझने की आवश्यकता है। श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण पढ़ने से उन्हें नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 133 वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सम्मेलन में ‘सिस्टर्स एंड ब्रदर्स आफ अमेरिका’ कहकर संबोधन किया था। उस समय विदेशियों को समझ नहीं आया कि वे उन्हें भाई-बहन क्यों कह रहे हैं। स्वामी विवेकानंद बता रहे थे कि पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। उन्होंने युवाओं से भारतीय परंपरा से जुड़ने का आह्वान किया। मनोज मुंतशिर ने महर्षि अरविंद के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कोई राष्ट्र तीन पीढ़ियों तक सभ्यता से दूर रहता है तो वह नष्ट हो जाता है। हमारी दो पीढ़ियां अंग्रेजों से लड़ते हुए बीत गईं। अब हमें अपनी संस्कृति से जुड़ना होगा। हमें यह तय करना है कि भारतीय परंपरा से जुड़ना है या बाबरी परंपरा से। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म को केवल जानना नहीं, बल्कि उसे समझकर जीवन में उतारना होगा। भारत की परंपराओं और ग्रंथों से जुड़कर युवा अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास बरखेड़ी ने कहा कि हमें इंडिया से भारत की ओर लौटना होगा और यह युवा ही कर सकते हैं। अनादि फाउंडेशन की स्मृति अनंतलक्ष्मी ने एआई के दुष्प्रभावों पर कहा कि डीपफेक में पता नहीं चलता कि क्या सही है और क्या गलत। कुछ दिन पहले ही ब्रिक्स सम्मेलन हुआ। इसके समाप्त होते ही फर्जी संदेश आना शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी भारतीय विज्ञानियों के बारे में जानते तक नहीं हैं। उन्हें पता ही नहीं कि भारत ने सिर्फ शून्य ही नहीं, बल्कि पूरा डिजिटल सिस्टम दिया है।
भगवामय भारत का सपना हुआ साकार, अब संस्कृति से जुड़ें युवा : मनोज मुंतशिर
हमारी दो पीढ़ियां अंग्रेजों से लड़ते हुए बीत गईं। अब हमें अपनी संस्कृति से जुड़ना होगा।
संबंधित सामग्री
पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर मोदी की पहल की सराहना की
रूस के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के बावजूद मोदी यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कारागारों, पुलिस थानों तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने श्रील प्रभुपाद की 130वीं जयंती पर किया नमन
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे॥’ महामंत्र का उल्लेख किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कजरी तीज पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
यह त्यौहार पारिवारिक खुशहाली, समृद्धि और लोक-संस्कृति की मूल भावनाओं का एक सुंदर प्रतीक है।
भारत की नियति दुनिया को विविधता में एकता का बोध करवाना : मोहन भागवत
आरएसएस के सरसंघचालक ने कहा कि विविधता के कारण ही वह एकता और भी सुंदर लगती है। इसलिए विविधता का जश्न मनाया जाना चाहिए।