रायपुर, 29 सितंबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप्स अपने नवाचारों, उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजन के अवसरों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री साय विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन करेंगे। इस केंद्र के माध्यम से नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप्स को तकनीकी सुविधाओं के साथ इन्क्यूबेशन सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। कॉन्क्लेव में बस्तर, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उभर रहे नवाचारों को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से युवाओं को ‘विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता’ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
योटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का करेंगे अवलोकन
मुख्यमंत्री साय आज यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री इस दौरान युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•