पश्चिम मेदिनीपुर, 11 सितंबर (हि. स.) : जिला के दांतन में मामा के घर सो रहे 10 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोनित बेरा के रूप में हुई है। वह बेलदा के जहालदा इलाके का रहने वाला था। परिवार के अनुसार रोनित जन्म से ही खंडरुई गांव में अपने मामा के पास रहता था। गुरुवार रात खेलते-खेलते वह अपने मामा गौतम बेरा के बिस्तर पर ही सो गया। शुक्रवार सुबह उठने के बाद उसने हाथ की एक उंगली में तेज दर्द होने की शिकायत की। शुक्रवार सुबह रोनित ने परिजनों से कहा कि मामा हाथ में बहुत तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद परिजनों ने उसकी उंगली की जांच की तो वहां सर्पदंश जैसा निशान दिखाई दिया। परिजनो ने तत्काल उसे खंडरुई अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने काफी देर तक उसका इलाज किया, कुछ समय बाद रोनित ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर दांतन थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ ही किशोर की मौत के कारणों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।
पश्चिम मेदिनीपुर की घटना : परिजनों में शाेक
मामा के घर सो रहा था 10 साल का मासूम, सांप के डसने से हुई मौत
सुबह उठने के बाद उसने हाथ की एक उंगली में तेज दर्द होने की शिकायत की।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•