सिलीगुड़ी, 25 सितंबर (हि. स.) : राम मंदिर के दर्शन कर असम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को फांसीदेवा के गोयालटुली मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में करीब 25 से 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यात्रियों के अनुसार, वे सभी असम के रहने वाले हैं और राम मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर फांसीदेवा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फांसीदेवा में एनएच-27 पर हुआ हादसा
राम मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त
राम मंदिर दर्शन कर असम लौट रहे थे यात्री, हादसे में 25 से 30 घायल
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•