नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को 140 करोड़ देशवासियों का नेतृत्वकर्ता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरक गाथा रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के सामूहिक सपनों को दिशा देने की यात्रा भी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी पहचान और सामर्थ्य को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इससे पहले प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नितिन नवीन ने देशवासियों से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और आशीर्वाद व्यक्त करने का आह्वान किया गया है। नितिन नवीन इस अवसर पर उज्जैन के राम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। नितिन नवीन सुबह भाजपा मुख्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं
उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
संबंधित सामग्री
पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर मोदी की पहल की सराहना की
रूस के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के बावजूद मोदी यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं
कर्तव्यों के प्रति समर्पण से मिलती है सर्वोच्च सिद्धि
व्यक्ति को अपने निर्धारित कर्तव्यों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक प्रतिमा भेंट की
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर को किया याद
20 सितम्बर 1944 में जन्मे तपन सिकदर का 69 वर्ष की उम्र में 2 जून 2014 को उनका निधन हो गया था।
सरकारी सेवा में ‘नागरिक देवो भव’ को बनाएं मंत्र : नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि मिशन कर्मयोगी से 1.70 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी जुड़ चुके हैं।