प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (हि.स.) : जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। डीएमआरसी के अनुसार जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवानों के साथ दंगा-रोधी वाहन तैनात किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है और पुलिस के अनुसार प्रदर्शन या मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई है। प्रदर्शन का आह्वान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर किया गया है। विभिन्न राजनीतिक और छात्र संगठनों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग की जा रही है। आम आदमी पार्टी, एनएसयूआई, भारतीय युवा कांग्रेस और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों के प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही गई है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात पर भी प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया

मुख्यमंत्री ने 'वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन' के 21वें संस्करण के मैडल का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने 'वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन' के 21वें संस्करण के मैडल का किया अनावरण

कार्यक्रम 'रन फॉर जीरो हंगर' के संदर्भ में, इसका उद्देश्य मासूम बच्चों के कुपोषण को दूर करना था।

लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, जेन-जी से करेंगे संवाद

लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, जेन-जी से करेंगे संवाद

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जहां विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे, वहीं बूथ स्तर के अधिकारियों का भी मार्गदर्शन करेंगे।

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

दिल्ली मेट्रो ने शनिवार अपराह्न 3:44 बजे रजव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार खोल दिए गए।

मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सीजेआई बोले- दोपहर तक मामला नहीं सुलझा तो करेंगे हस्तक्षेप

मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सीजेआई बोले- दोपहर तक मामला नहीं सुलझा तो करेंगे हस्तक्षेप

सुप्रिम कोर्ट बार एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय में दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने का प्रहास किया। मुख्य न्यायाधीश ने डिपॉजिटरी को रद्द करने की धारणा व्यक्त की और याचिका सुनवाई के दुरुस्त समय निर्धारित किए