नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस हादसे पर संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही एक डबल डेकर बस में बुधवार मध्य रात्रि यमुना एक्सप्रेस-वे के 33 किलोमीटर पर आग लग गई। बस में उस समय 35 लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला सहित नौ लोगों की जलकर मौत हो गई ।
मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता का ऐलान
हादसे के वक्त बस में 35 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला सहित 9 लोगों की जलकर मौत हो गई ।
संबंधित सामग्री
प्राक्सी सर्वर लगाकर नकल करवाने वाले गिरोह के 2 सरगना गिरफ्तार
दोनों के खिलाफ नालेज पार्क कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिजनेस वीजा पर भारत आए 2 विदेशी नागरिक सिंथैटिक ड्रग्स बेचते गिरफ्तार
उन्होंने पकड़े जाने से पहले ही अपना मोबाइल फोन और उसका सिम तोड़कर फैंक दिया था।
नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार
आरोपित आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों का अवैध भंडारण करने के लिए पटाखे लेकर आया था।
खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत
महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल
दही हांडी उत्सव मनाते हुए 32 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 28 लोगों का इलाज उपरांत वापस उनके घर भेज दिया गया है, जबकि 4 उपचाराधीन हैं।