नशा तस्करी के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से गांजा, अफीम, नशीला घोल और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

कैथल, 02 अक्टूबर (हि.स.) : जिले में नशीले पदार्थों की सप्लाई की कड़ियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 ने 21 किलो गांजा फूल-पत्ती की बरामदगी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा। वहीं, एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक किलो 167 ग्राम अफीम की सप्लाई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सीआईए गुहला ने नशीले घोल और प्रतिबंधित गोलियों की बरामदगी के मामले में एक सप्लायर को काबू किया। सीआईए-1 ने 29 सितंबर को गांव बरटा से गलौली जाने वाली सड़क पर 21 किलो गांजा फूल-पत्ती के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल जिले के गांव बांसा निवासी सोमनाथ और नुरूखेड़ी निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान जींद जिले के गांव रेवर निवासी टिंकू को पकड़ा गया था। उसके पास प्लास्टिक के कट्टे से 21 किलो गांजा बरामद हुआ था। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक किलो 167 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में गांव खरकां निवासी बबुराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर को गांव नौच के नहर पुल के पास नौच निवासी प्रवीण को पकड़ा गया था। उसके थैले से एक किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। पूछताछ में सप्लायर के तौर पर बबुराम का नाम सामने आया। सीआईए गुहला ने नशीले घोल और प्रतिबंधित गोलियों की बरामदगी के मामले में कैथल की भगत सिंह कॉलोनी निवासी अतुल छोकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार छह अगस्त को भागल चौकी पुलिस ने गुहला के वार्ड नंबर-11 निवासी जसविंद्र को रजबाहा पुल, भागल-बलबेहड़ा रोड के पास पकड़ा था। उसके कब्जे से 17 खाली प्लास्टिक की छोटी शीशियां, एक बोतल में 581 ग्राम नशीला घोल और 10 बुप्रेनोरफिन गोलियां बरामद हुई थीं। जांच में अतुल छोकर का नाम सप्लायर के रूप में सामने आया। पुलिस ने उसके कब्जे से 700 रुपये की ड्रग मनी बरामद होने की बात कही है। आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

संबंधित सामग्री

खरौदी में मकान के पीछे अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार

खरौदी में मकान के पीछे अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार

गांव खरौदी में अफीम की खेती करने वाले गगनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 15 किलो अफीम के पौधे जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।