शिमला, 12 सितंबर (हि.स.) : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी बनाना और उनका निश्चित कार्यकाल तय करना जरूरी है। जब तक शिक्षक का कार्यकाल तय नहीं होगा, तब तक शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और किसी भी शिक्षा प्रणाली की सफलता अच्छे तथा प्रतिबद्ध शिक्षकों पर निर्भर करती है। रोहित ठाकुर ने शनिवार को कहा कि चाहे सीबीएसई हो, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हो या अटल और राजीव गांधी आदर्श विद्यालय, हर व्यवस्था में शिक्षकों की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर होने के साथ उनकी तैनाती और तबादलों में भी पारदर्शिता होनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि योग्य शिक्षक लंबे समय तक एक ही स्थान पर सेवाएं दे सकें। इससे छात्रों की पढ़ाई बार-बार शिक्षक बदलने से प्रभावित नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर साल नई भर्ती से शिक्षा विभाग में नया और योग्य मानव संसाधन आएगा। उन्होंने हाल में सीबीएसई के माध्यम से की गई शिक्षकों की नियुक्ति को सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना था कि शिक्षकों की भर्ती, तैनाती और कार्यकाल को लेकर स्पष्ट व्यवस्था शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद करेगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में लगभग चार लाख की कमी आई है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें समय के अनुसार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव न होना भी एक कारण है। राज्य में औसतन 10 छात्रों पर एक शिक्षक है, जबकि लाहौल-स्पीति में यह अनुपात तीन छात्रों पर एक शिक्षक का है। प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन को लेकर रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों और सुझावों पर मंथन कर रही है। मुख्यमंत्री ने भी इस विषय में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ओर से आने वाले सकारात्मक सुझावों का सरकार स्वागत करेगी।
शिक्षक-स्टूडैंट्स में तालमेल जरूरी : शिक्षा मंत्री
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ट्रांसफर पॉलिसी और निश्चित कार्यकाल तय करना जरूरी : रोहित ठाकुर
उन्होंने हाल में सीबीएसई के माध्यम से की गई शिक्षकों की नियुक्ति को सकारात्मक कदम बताया।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
Himachal Pradesh education reforms
teacher transfer policy
Rohit Thakur
school improvement initiatives
merit-based recruitment
संबंधित सामग्री
हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति जल्द होगी लागू : सुक्खू
कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहने तक सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) जारी रहेगी
खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल : रोहित ठाकुर
हिमाचल प्रदेश की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नई शिलाई कबड्डी छात्रावास का शुभारंभ किया। उद्घाटन में उद्योग मंत्री हरषवर्धन चौहान भी मौजूद रहे और क्षेत्रीय प्रतिभाशाली युवाओं को उत्कृष्ट खेती के लिए प्रशंसित किया। इस छात्रावास के माध्यम से प्रदेश की बिजनेस एवं खेल क्षमता को बढ़ावा मिलने का लक्ष्य रखा गया है।