मोहाली 22 सितंबर (वार्ता) : पंजाब के मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( ग्माडा ) के कार्यालय में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमें तीन वाहनों में कार्यालय पहुंचीं और जांच शुरू की। अधिकारियों ने मामले से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की पड़ताल की। ईडी की ओर से फिलहाल छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ग्माडा में लगभग 150 करोड़ रुपये के भू-उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) घोटाले और शुल्क में कथित अनियमितता से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। जांच में सनटेक सिटी (न्यू चंडीगढ़) सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले ईडी इस मामले में दो भवन निर्माताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। मामले में आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ से 18 और 27 अगस्त को पूछताछ की गई थी। 18 अगस्त को उनसे करीब आठ से नौ घंटे तक पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई थी। बराड़ नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की पूर्व निदेशक रह चुकी हैं। पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा 9 सितंबर को ईडी के जालंधर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार, उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। उस समय वह आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे। ईडी ने 10 सितंबर को मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी समन जारी कर मामले से संबंधित अभिलेख और जांच की जानकारी मांगी थी। मंगलवार को ग्माडा कार्यालय में हुई कार्रवाई को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली से आई ईडी टीमें
ग्माडा कार्यालय में ईडी की छापेमारी, 150 करोड़ के भू-उपयोग मामले की जांच
अधिकारियों ने मामले से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की पड़ताल की।
By :
Sukhwinder Kaur
,
Just Click National
•
टैग्स:
land use conversion
corruption investigation
Gurdaspur Municipal Development Authority
GMDA
ED investigation
property fraud
urban development scam
संबंधित सामग्री
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार सभी आठ आरोपिताें के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
450 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने दिल्ली, यूपी और पंजाब में आठ ठिकानों की छापेमारी
ईडी ने करीब 450 करोड़ बैंक ऋण धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में संतोष ओवरसीज लिमिटेड एवं उससे संबद्ध संस्थाओं के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही