नारायणगढ़ और भगौर में पवित्र कलश यात्रा का आयोजन

भाजपा का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी के विचारों को जनता तक पहुंचाना : एडवोकेट चिरांशु रतन

संगत ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ पवित्र कलश यात्रा का स्वागत किया

By : Just Click National , Harmanjot Singh
भाजपा का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी के विचारों को जनता तक पहुंचाना : एडवोकेट चिरांशु रतन

खन्ना, 15 सितंबर (राजविंद्र राजू) : श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सात महीने के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा के दिशानिर्देश के तहत समरस्त संकल्प अभियान के जिला प्रभारी मिंदरपाल जस्सल के मार्गदर्शक और भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट चिरांशु रतन के नेतृत्व में खन्ना विधानसभा के नारायनगढ़ और भगौर गांवों में पवित्र कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ पवित्र कलश यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने पवित्र कलश के दर्शन किए और श्री गुरु रविदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट चिरांशु रतन ने कहा कि पवित्र कलश यात्रा के दौरान गांव-गांव से संगत का जो प्रेम,श्रद्धा और भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, उससे यह पवित्र अभियान और भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिया गया समानता,बंधुत्व और मानवता का संदेश हमें समाज की सेवा करने और सभी के प्रति दयालु रहने की याद दिलाता है। यह हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। एडवोकेट  चिरांशु रतन ने कहा कि पार्टी के निर्देशों के अनुसार,गुरु रविदास जी के सामाजिक सद्भाव के संदेश को देश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने श्री गुरु रविदास जी की जयंती को श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसत् संकल्प अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।यह अभियान जो 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा से शुरू हुआ और 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज केवल किसी एक समुदाय के संत नहीं, बल्कि समस्त मानवता के महान मार्गदर्शक, भक्ति आंदोलन के महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक विचारक थे। उन्होंने समानता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और भेदभाव के उन्मूलन का संदेश दिया तथा वंचित और दलित वर्गों को सम्मान, आत्मविश्वास और जीवन का उद्देश्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे संदेश आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता, भक्ति और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। श्री गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक सुधार और सर्वकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी जाति और धर्म की सीमाओं से परे लोगों को सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी अभियान सामाजिक सद्भाव, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेगा तथा गुरु जी के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर खन्ना-2 सर्कल अध्यक्ष बिन्नी मल्होत्रा और इसरू मंडल अध्यक्ष गुरविंदर बेनीपाल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और संगत मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

नशा मुक्त पंजाब यात्रा टांडा उड़मुड़ पहुंची

नशा मुक्त पंजाब यात्रा टांडा उड़मुड़ पहुंची

लोगों ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर को किया याद

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर को किया याद

20 सितम्बर 1944 में जन्मे तपन सिकदर का 69 वर्ष की उम्र में 2 जून 2014 को उनका निधन हो गया था।

 हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी का निधन

 हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी का निधन

उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक : मोहिता शर्मा

यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होंगे 92 ड्रोन शो

प्रदेशभर में ड्रोन शो कार्यक्रम सितम्बर माह से शुरू किए जाएंगे। गुरु रविदास जी के संदेश युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का यह बड़ा प्रयास है।