मोहाली, 28 सितंबर (जस्ट क्लिक) : मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह ने सोमवार को सेक्टर-69 स्थित आरोग्य केंद्र में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी सहारा साबित हो रही है। योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे परिवारों पर इलाज के खर्च का वित्तीय बोझ कम हुआ है और पात्र लाभार्थियों को तत्काल खर्च की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में अब तक 54 लाख से अधिक परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि एसएएस नगर जिले में करीब 1.80 लाख लाभार्थी परिवारों का पंजीकरण हुआ है। योजना के तहत 909 सूचीबद्ध अस्पतालों में 2,356 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं। इनमें 684 निजी और 225 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। इस अवसर पर सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, घड़ूआं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य कार्ड की महत्ता और योजना के तहत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं, अंबिका नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रंगोली तैयार की।
जरूरतमंदों और आम जनता को कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं
विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड
एम एम एस वाई के तहत पंजाब के 909 सूचीबद्ध अस्पतालों में 2,356 उपचार पैकेज उपलब्ध
By :
Just Click National
,
Kamaljeet Singh Kamal
•
टैग्स:
healthcare scheme
cashless healthcare
health cards
free medical treatment
PM health initiative
संबंधित सामग्री
युवा चिकित्सक तीन वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने का संकल्प लें: राज्यपाल
राज्यपाल ने चिकित्सकों को निःशुल्क उपचार प्रदान करने, निरंतर अध्ययन और स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के साथ-साथ स्वदेशी औषधियों का उपयोग करने का भी आह्वान किया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रतिष्ठित संस्था है जो आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का प्रदान करती है।