विधायक सरकार की पहल से फुटबॉल प्रेमियों में खुशी

राजगंज में दिवा-रात्रि आयोजित एमएलए फुटबॉल कप 2026

फुटबॉल को किक मारकर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी और उपाध्यक्ष निताई मंडल ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
राजगंज में दिवा-रात्रि आयोजित एमएलए फुटबॉल कप 2026

जलपाईगुड़ी, 27 सितंबर (हि. स.) : जिले के राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी स्थित चिंतामोहन उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को एकदिवसीय दिवा-रात्रि ‘एमएलए फुटबॉल कप 2026’ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। राजगंज के विधायक दिनेश सरकार की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर मैदान में फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली। फुटबॉल को किक मारकर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी और उपाध्यक्ष निताई मंडल ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, भोरेर आलो थाना प्रभारी सुदीप दत्त, आमबाड़ी रेंज के रेंजर पुकुर तमांग सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विधायक दिनेश सरकार फिलहाल कोलकाता में एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके है।

संबंधित सामग्री


लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में गोला बना चैम्पियन

लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता में गोला बना चैम्पियन

रामगढ़ की गांधी मोरियल कॉलेज में दो दिवसीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। अंडर-12 बालिकाओं के पहल को डुलमी और गोलाप्रखंड की टीमें खिताब जीतकर जिला चैम्पियन बन गईं। उद्घाटन में शिक्षा अधिकारी ने खेल का महत्व कही और खिलाड़ियों को प्रेरित किया।