महिला एशिया कप का दूसरा सैमीफाइनल

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

फातिमा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

दुबई, 12 सितंबर (हि.स.) : श्रीलंका ने शुक्रवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए 2026 महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ गत चैंपियन श्रीलंका ने अपने खिताब के बचाव की उम्मीद कायम रखी और अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा। श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल मुकाबला 2024 के खिताबी मुकाबले की पुनरावृत्ति होगा। पिछले संस्करण में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी की नींव हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने 69 रन की साझेदारी कर रखी। हर्षिता ने 31 गेंदों पर 36 रन, जबकि कविशा ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए। इसके बाद नीलाक्षी डी सिल्वा (नाबाद 18) और कौशानी नुथ्यांगना (नाबाद 10) ने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए और एक समय अपनी टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। हालांकि, श्रीलंका ने आठ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले फातिमा सना ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने नाबाद 47 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को 20 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन तक पहुंचाया। हालांकि, पाकिस्तान का यह स्कोर श्रीलंका को रोकने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ। फातिमा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संबंधित सामग्री

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

मंधाना-शेफाली की चमक और स्पिनरों का कहर, श्रीलंका को रौंदकर भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

एशियाई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम चमकाया है।

इंडिया टीम ने बांग्लादेश को दी मात, 10वीं बार एशिया कप फाइनल का टिकट कटवाया

इंडिया टीम ने बांग्लादेश को दी मात, 10वीं बार एशिया कप फाइनल का टिकट कटवाया

अब भारतीय टीम की नजरें खिताबी मुकाबले में अपना शानदार अभियान पूरा कर एशिया कप ट्रॉफी जीतने पर होंगी।