चंडीगढ़, 30 सितंबर (हि.स.) : पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही हथियार और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस संबंध में अमृतसर के थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच एजेंसियां नेटवर्क में विदेश में बैठे किसी हैंडलर की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
अमृतसर में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित विदेशी हैंडलरों की भूमिका की जांच की जा रही है
संबंधित सामग्री
पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान
450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>
नशा तस्करों की अवैध कमाई पर शिमला पुलिस का शिकंजा, 40 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
नशा तस्करों की अवैध कमाई के स्रोत और उससे बनाई गई संपत्तियों की लगातार जांच की जा रही है
असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद
पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था
फरीदकोट में 47 किलो हैरोइन और 3 पिस्तौल सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
आरोपियों के पास से गैर-कानूनी हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
नशा तस्करी को लेकर राजा वड़िंग ने केंद्र और पंजाब सरकार पर उठाए सवाल
पंजाब में नशे के मुद्दे पर भाजपा अपनी ‘बी-टीम’ के साथ खेल रही फ्रेंडली मैच