एक युवक पुलिस हिरासत में और तीन संदिग्ध पकड़े गए

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

By : Just Click National , Harpreet Singh
असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

गुवाहाटी, 30 सितंबर (हि.स.) : असम के गोलाघाट और कामरूप जिलों में पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में पांच पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों मामलों में चार लोगों को हिरासत में लेकर हथियारों के स्रोत और उनकी आवाजाही को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गोलाघाट जिले के सरूपथार स्थित चुंगाजान में बीती रात चलाए गए अभियान के दौरान चार पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में नगालैंड के डिमापुर निवासी बताए जा रहे राखल शील को हिरासत में लिया गया है। बरामद हथियारों में 7.65 एमएम की दो पिस्तौल और .22 कैलिबर की दो पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक टॉर्च और प्लास्टिक सामग्री से भरा बैग भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस हथियारों के स्रोत और संभावित गंतव्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी कार्रवाई कामरूप जिले के हाजो के कोसरुवा इलाके में हुई। यहां स्थानीय लोगों ने पिस्तौल रखने के आरोप में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उनकी पहचान विशाल मौर्य, कुलदीप और आकाश मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों के पास से एक पिस्तौल और करीब एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। दोनों मामलों में पुलिस हथियारों के स्रोत, उनकी आवाजाही और हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया


कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से गांजा, अफीम, नशीला घोल और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

तलाशी के दौरान धन को विभिन्न खातों और संस्थाओं के जरिए घुमाने तथा परतदार लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

गुलाब सिद्धू को लगातार रंगदारी की कॉल और जान से मारने की धमकियां मिलने के इनपुट के बाद पंजाब पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।