गुलाब सिद्धू के घर पर गोलीबारी मामला :

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

गुलाब सिद्धू को लगातार रंगदारी की कॉल और जान से मारने की धमकियां मिलने के इनपुट के बाद पंजाब पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

By : Just Click National , Kamaljeet Singh Kamal
सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

बरनाला, 26 सितंबर (हि.स.) : पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के गांव फरवाही स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में बरनाला पुलिस ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह को खन्ना से गिरफ्तार किया है। सौदागर सिंह खन्ना के प्रेम वैष्णो ढाबे पर हुई फायरिंग के मामले में अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे, जहां बरनाला पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बरनाला पुलिस ने इस संबंध में खन्ना सिटी थाना पुलिस को सूचना दी और डी.डी.आर. दर्ज कराई। पुलिस द्वारा सौदागर सिंह से पूछताछ की जा रही है, ताकि गुलाब सिद्धू के घर हुई फायरिंग में उनकी भूमिका स्पष्ट की जा सके। बताया जा रहा है कि शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को पहले भी खन्ना में फायरिंग और रंगदारी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खन्ना पुलिस से संबंधित 3 मामलों की जांच डी.आई.जी. स्तर के अधिकारी से कराने के निर्देश भी दिए थे। जानकारी के अनुसार 12-13 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच गांव फरवाही में गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर फायरिंग की गई थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के बाहर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल पर 3 युवक सवार थे। घर के पास पहुंचकर बीच में बैठे युवक ने पिस्तौल लोड करके गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसके पीछे बैठे युवक ने भी फायरिंग की, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे तीसरे युवक ने घटना का वीडियो बनाया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में 3 युवक मोटरसाइकिल पर घर के पास आते दिखाई दिए हैं। वारदात के समय गायक गुलाब सिद्धू घर में मौजूद नहीं थे। इससे पहले 10 जनवरी 2026 को बरनाला पुलिस ने गुलाब सिद्धू पर हमले की कोशिश के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता गांव कोटदूना का सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा था। बताया गया था कि वह गुलाब सिद्धू के गाने 'सरपंचियां' के बोल से नाराज था और उसकी ओर से गायक को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां भी दी गई थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी एक लाइव शो के दौरान गुलाब सिद्धू पर हमला करने की फिराक में थे। पुलिस ने दावा किया था कि उनका मकसद पंजाब में दहशत पैदा करने के बाद रंगदारी वसूलना था। गुलाब सिद्धू को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्तों में से एक माना जाता है। मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के कई गायकों की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। गुलाब सिद्धू को लगातार रंगदारी की कॉल और जान से मारने की धमकियां मिलने के इनपुट के बाद पंजाब पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया


कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

कैथल: नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से गांजा, अफीम, नशीला घोल और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई को लेकर पूछताछ की गई

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

असम में दो जगहों से पांच पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद

पुलिस तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार कहां से आए और उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी

तलाशी के दौरान धन को विभिन्न खातों और संस्थाओं के जरिए घुमाने तथा परतदार लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

हाथरस : घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।