गांधी जयंती पर सीएम योगी ने किया बापू को नमन

बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बापू के आदर्श, सादगी और विचार निरंतर मार्गदर्शन दे रहे

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 02 अक्टूबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ समेत विभिन्न भजनों और गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधी ने पूरी दुनिया को स्वदेशी और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता का संदेश दिया। उनके आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि गांधी ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन का नेतृत्व कर उसे जनांदोलन में बदलने का काम किया। उनके स्वदेशी, स्वच्छता और स्वावलंबन के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांवों तक पहुंचा और समाज के हर वर्ग ने इसमें भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांधी के स्वच्छता संबंधी सपने को आगे बढ़ाया गया है। यह अभियान स्वच्छ और स्वस्थ भारत की आधारशिला बना है तथा नारी गरिमा के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया है। योगी ने चरखे को भारत के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए ग्राम स्वराज की गांधी की परिकल्पना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को स्वावलंबन का आधार बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत गांवों में ग्राम सचिवालयों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखता है, वह भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि नया भारत गांधी के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, डॉ. नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण

गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण

 प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत अब तक 18,878 जलार्पण किए जा चुके हैं

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलना चाहिए

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, सत्य-अहिंसा व सादगी के आदर्श अपनाने का आह्वान

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, सत्य-अहिंसा व सादगी के आदर्श अपनाने का आह्वान

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया

शिमला में गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

शिमला में गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

 प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया

महात्मा गांधी जयंती : क्यों महात्मा और परमात्मा में अंतर रह गया?

महात्मा गांधी जयंती : क्यों महात्मा और परमात्मा में अंतर रह गया?

एक ने अहिंसा को आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया, तो दूसरे ने इसे निर्लिप्त आध्यात्मिक साधना का मार्ग बनाया