गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलना चाहिए

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भटवाड़ी गांव में गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

शिमला, 02 अक्टूबर (हि.स.) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी गांव में दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को दोनों महान नेताओं द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्यमंत्री रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत भटवाड़ी गांव में रात्रि प्रवास भी किया। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

संबंधित सामग्री

गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण

गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण

 प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत अब तक 18,878 जलार्पण किए जा चुके हैं

बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ

बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बापू के आदर्श, सादगी और विचार निरंतर मार्गदर्शन दे रहे

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, सत्य-अहिंसा व सादगी के आदर्श अपनाने का आह्वान

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, सत्य-अहिंसा व सादगी के आदर्श अपनाने का आह्वान

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया

शिमला में गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

शिमला में गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

 प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया

महात्मा गांधी जयंती : क्यों महात्मा और परमात्मा में अंतर रह गया?

महात्मा गांधी जयंती : क्यों महात्मा और परमात्मा में अंतर रह गया?

एक ने अहिंसा को आजादी की लड़ाई का हथियार बनाया, तो दूसरे ने इसे निर्लिप्त आध्यात्मिक साधना का मार्ग बनाया