सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (हि. स.) : शहर में यातायात नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ हुआ। इंदिरा गांधी मैदान के समीप शहीदनगर के विश्वनाथ सिंह मोड़ पर स्कूली बच्चों के हाथों नए रूप में ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में डीसीपी ट्रैफिक काजी शम्सुद्दीन अहमद, एसीपी ट्रैफिक सुबीर दत्त, भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के ओसी अमर्त्य चक्रवर्ती सहित ट्रैफिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों से फीता कटवाकर नए ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन कराया गया। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, सिलीगुड़ी शहर के ट्रैफिक बूथों में शौचालय की सुविधा वाला यह पहला बूथ है। इससे पुरुषों के साथ महिला ट्रैफिक कर्मियों को भी विशेष सुविधा मिलेगी।ट्रैफिक विभाग को उम्मीद है कि नए बूथ के शुरू होने से संबंधित इलाके में यातायात नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी होगा।
सिलीगुड़ी में स्कूली बच्चों ने किया ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन
सिलीगुड़ी शहर के ट्रैफिक बूथों में शौचालय की सुविधा वाला यह पहला बूथ है।
संबंधित सामग्री
साउंड प्रदूषण के खिलाफ खन्ना पुलिस का बड़ा एक्शन
प्रेशर हॉर्न बेचने वालों और मैकेनिकों पर भी रहेगी पुलिस की नजर
राम मंदिर से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त
राम मंदिर दर्शन कर असम लौट रहे थे यात्री, हादसे में 25 से 30 घायल
आखिरी दिन भारत मंडपम में सुरक्षा चाक-चौबंद
दिल्ली यातायात पुलिस ने 22 मार्गों पर परिवर्तन और 35 मार्गों पर आवाजाही की निगरानी के लिए प्रतिबंध लागू किए।
दुधिया में बारिश से फिर टूटा ह्यूमपाइप पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बंद
ह्यूमपाइप पुल के ठीक बगल में सेना की पहल पर बनाया गया ब्रेली पुल मौजूद है, जिससे फिलहाल आवागमन जारी है।
फरक्का रेलखंड पर 48 घंटे बाद भी नहीं सुधरे हालात, नरम मिट्टी बनी मरम्मत में बाधा
रेल सेवा ठप होने के कारण उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के बीच आवागमन के लिए यात्रियों की निर्भरता अब सड़क मार्ग पर बढ़ गई है।