लखनऊ, 15 सितंबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें लगभग 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है, उनमें मथुरा के छाता में 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण, लगभग 27 हजार पीआरडी जवानाें का मानदेय बढ़ाकर 600 रुपये करने, व कैशलेस सुविधा देने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही भर्ती में अग्निवीर वाले आवेदकाें को सात साल आयु में छूट व 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। खिलौना नीति को मंजूरी, लगभग 14 हजार परिषदीय स्कूलाें काे आईसीटी लैब बनाकर स्मार्ट बनाने, किरायेनामा के एग्रीमेंट में लगने वाली स्टांप ड्यूटी में कमी तथा प्रदेश के दाे जिलाें में नए तीन बस स्टेंड बनाना शामिल है। मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंत्रियाें के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि बैठक में कुल 23 प्रस्तावाें काे मंजूरी दी गयी है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 27 हजार पीआरडी जवानों को दैनिक ड्यूटी भत्ता बढा दिया गया है साथ ही स्वयंसेवकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पीआरडी जवानों के मानदेय में भाजपा सरकार लगातार वृद्धि कर रही है। कैबिनेट ने शहरी विकास से जुड़े कई प्रस्तावाें काे भी मंजूरी दी गयी है। प्रेस कांफ्रेंस में उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अलीगढ़ जिले में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए संस्था ओम साईं को एलओआई दिया गया है। संबंधित संस्थान की ओर से आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद सरकार की ओर से अनुमति दी गई है। विश्वविद्यालय काे दाे वर्षों में शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया है। कैबिनेट बैठक में मथुरा के छाता में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी है। इस पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मथुरा को इथेनॉल प्लांट की सौगात, पीआरडी जवानों के मानदेय में भी वृद्धि
कैबिनेट बैठक में मथुरा के छाता में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी है।
संबंधित सामग्री
बापू के सपनों को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : योगी आदित्यनाथ
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बापू के आदर्श, सादगी और विचार निरंतर मार्गदर्शन दे रहे
उत्तर प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
पंडित दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।
यूपी इंटरनैशनल ट्रेड-शो का अमित शाह ने किया उद्घाटन
एफआईईओ के माध्यम से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी ने आयोजन के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप को मजबूत किया।
दिल्ली के उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट
इस अवसर पर उन्होंने उपराज्यपाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित