एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में

मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर होंगे भारत के ध्वजवाहक

एशियाई खेलों के 20वें संस्करण में 500 से अधिक भारतीय खिलाड़ी 37 खेलों में लेंगे हिस्सा

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
 मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर होंगे भारत के ध्वजवाहक

नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.) : जापान के आइची-नागोया में शनिवार को होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में निशानेबाज मनु भाकर और गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। एशियाई खेलों के 20वें संस्करण में 500 से अधिक भारतीय खिलाड़ी 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का समापन 4 अक्टूबर को होगा। भारत के शेफ-डी-मिशन सहदेव यादव ने बयान में पुष्टि की कि मनु भाकर ध्वजवाहकों में से एक होंगी। इसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने तजिंदरपाल सिंह तूर को दूसरा ध्वजवाहक बनाए जाने की पुष्टि की। 24 वर्षीय मनु भाकर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं। वह जापान में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। वहीं, 31 वर्षीय तजिंदरपाल सिंह तूर एशियाई खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। उन्होंने 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले संस्करण में भारत ने चीन के हांगझोउ में कुल 106 पदक जीते थे, जिनमें 28 स्वर्ण पदक शामिल थे। इस बार भी भारतीय दल से विभिन्न खेलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता टी20 स्वर्ण

भारत ने क्रिकेट में हासिल की दोहरे स्वर्ण की उपलब्धि

देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

देर रात भोपाल पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

गोपालक सम्मेलन में शामिल होने के साथ नवीन न्याय संहिताओं पर आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

‘तरंग शक्ति’ में 60-80 लड़ाकू विमानों ने दिखाया हवाई युद्ध कौशल

‘तरंग शक्ति’ में 60-80 लड़ाकू विमानों ने दिखाया हवाई युद्ध कौशल

जोधपुर एयरबेस पर हुई भारत और विदेशी लड़ाकू विमानों के बीच डॉगफाइट और एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग

दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर से कमला नेहरू रिज तक सफाई की गई और प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें आज से लागू

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें आज से लागू

पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है