नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20वें रोजगार मेले के दौरान विभिन्न सरकारी संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ उन्हें संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त युवा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपना कार्यभार संभालेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभाग शामिल हैं। सरकार के अनुसार, रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है। 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक करीब 12.75 लाख युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र दिए जाने की प्रक्रिया पूरी होगी।
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा
प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए नवनियुक्त युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र।
संबंधित सामग्री
मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता का ऐलान
हादसे के वक्त बस में 35 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला सहित 9 लोगों की जलकर मौत हो गई ।
सरकारी सेवा में ‘नागरिक देवो भव’ को बनाएं मंत्र : नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि मिशन कर्मयोगी से 1.70 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी जुड़ चुके हैं।
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान : मेघवाल
समारोह में मुख्यातिथि अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वाल्मीकि समाज के अदृश्य नायकों की याद में केंद्र सरकार जल्द ही एक स्मारक का निर्माण करवाएगी।
मंत्री सौंद ने खन्ना में 28 आंगनबाड़ी हैल्पर्स को दिए नियुक्ति पत्र
मंत्री तरुणजीत सिंह सौंद ने कहा कि भगवंत मान सरकार का उद्धेश्य युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ लोगों को बेहतर और प्रभावी सरकारी सेवाएं देना है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान