सिरसा, 24 सितंबर (हि.स.) : हरियाणा के सिरसा जिले में गुरुवार सुबह ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दाे दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सिरसा व माधोसिंघाना के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है,जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ, लेकिन वह भी ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं और दाे-तीन घायलाें की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग गांव ओटू से पंजाब हेड नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली गांव मल्लेकां के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक सवार एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ। दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया, कुछ घायलों को माधोसिंघाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है, जबकि कुछ घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। ट्रक चालक व सहायक को भी लोगों ने बाहर निकाला। दोनों मृतक महिलाएं गांव ओटू की बताई जा रही है, जबकि बाइक सवार की पहचान सिरसा निवासी लवप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरसा में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 3 की मौत 2 दर्जन घायल
जिस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ, वही नीचे दबकर मर गया।
संबंधित सामग्री
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो हादसों में महिला की मौत, 46 घायल
मारोग में यात्री वाहन और मदद के लिए जा रहा क्यूआरटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त
कार-स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया
शिमला में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन के बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम प्रबंध निदेशक के ओएसडी डॉ. चेतन चौहान से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
पीआरटीसी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, कंडक्टर की मौत
राहगीरों ने बचाव कार्य कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला
बेमेतरा-कवर्धा हाईवे पर ट्रक-एंबुलेंस की भीषण टक्कर, चालक की मौत
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की