'डोर टू डोर' मुहिम : जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

‘मान के मुनाफे’ मुहिम की खन्ना में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौंध ने गिनाईं 'आप' की उपलब्धियां

‘मान के मुनाफे’ मुहिम से लोगों को कौन सी सरकारी योजना का लाभ कैसे लेना है का पता चलेगा।

By : Just Click National , Sukhwinder Kaur
‘मान के मुनाफे’ मुहिम की खन्ना में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौंध ने गिनाईं 'आप' की उपलब्धियां

खन्ना, 22 सितम्बर (राजविंद्र राजू) : पंजाब सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने खन्ना में ‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में डोर-टू-डोर संपर्क किया। मंत्री सौंध ने दुकानदारों और शहरवासियों से मुलाकात कर सरकार की ओर से लागू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है और इसी कारण आम आदमी पार्टी के नेता अब सरकारी उपलब्धियों का ब्यौरा लेकर सीधे जनता के बीच पहुंच रहे हैं।सौंध ने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ मुहिम के जरिए लोगों को यह बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से पिछले करीब साढ़े चार वर्षों के दौरान कौन-कौन से फैसले लिए गए और उनका आम परिवारों पर क्या प्रभाव पड़ा। उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं को जोड़कर देखा जाए तो एक परिवार को सालाना करीब 1 लाख 82 हजार रुपये का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह लाभ विभिन्न सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा जारी की है। सौंध ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है और राज्य 26वें स्थान से पहले स्थान तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मैडीकल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पंजाब के विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी भी शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलाव का संकेत है। मंत्री के अनुसार, पहले पंजाब से करीब 80 विद्यार्थी नीट परीक्षा पास करते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर करीब 800 तक पहुंच गई है। मंत्री सौंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार का फोकस केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर भी है। इसी उद्देश्य से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।सौंध ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में काम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना और आम लोगों के जीवन को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘मान के मुनाफे’ मुहिम के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि उनके लिए कौन-कौन सी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं और उनका लाभ कैसे लिया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान

450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>

संगत को लेकर मोहाली से अमृतसर रवाना हुईं 3 बसें, कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

संगत को लेकर मोहाली से अमृतसर रवाना हुईं 3 बसें, कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दीदार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू रहेंगी।

विरोधी सत्ता में आए तो मुफ्त बिजली समेत बंद कर सकते हैं कल्याणकारी योजनाएं : भगवंत मान

विरोधी सत्ता में आए तो मुफ्त बिजली समेत बंद कर सकते हैं कल्याणकारी योजनाएं : भगवंत मान

90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो करने और नहरी पानी की उपयोगिता 88 फीसदी तक बढ़ाने का दावा