चंडीगढ़, 22 सितंबर (हि.स.) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि विरोधी दल सत्ता में लौटते हैं तो मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और एक हजार रुपये की सम्मान राशि जैसी कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात अजनाला विधानसभा क्षेत्र के गांव सैंसरा में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राज्य में 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि नहरी पानी के उपयोग को 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 88 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा पूरे पंजाब में करीब 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने तथा सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के कार्य किए गए हैं। पानी के मुद्दे पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को प्रभावित करने वाले फैसलों में राज्य को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के पानी और अन्य हितों से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना और पंजाब के विकास को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी राजनीतिक निशाना साधा।
विरोधी सत्ता में आए तो मुफ्त बिजली समेत बंद कर सकते हैं कल्याणकारी योजनाएं : भगवंत मान
90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो करने और नहरी पानी की उपयोगिता 88 फीसदी तक बढ़ाने का दावा
संबंधित सामग्री
पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान
450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>
नशे के खिलाफ अभियान को ग्रामीण स्तर पर और मजबूत करने के निर्देश
डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी वरुण शर्मा ने विलेज डिफैंस कमेटियों को सक्रिय करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
संगत को लेकर मोहाली से अमृतसर रवाना हुईं 3 बसें, कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दीदार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू रहेंगी।
ग्माडा कार्यालय में ईडी की 36 घंटे की छापेमारी समाप्त
भूमि अधिग्रहण, सीएलयू और निजी रियल एस्टेट कंपनियों से संबंधित कथित अनियमितताओं के रिकॉर्ड की गई जांच
‘मान के मुनाफे’ मुहिम की खन्ना में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौंध ने गिनाईं 'आप' की उपलब्धियां
‘मान के मुनाफे’ मुहिम से लोगों को कौन सी सरकारी योजना का लाभ कैसे लेना है का पता चलेगा।