माेहाली, 25 सितंबर (हिं.स.) : पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने नशा विरोधी गतिविधियों को और तेज करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। जिला प्रशासनिक परिसर में हुई बैठक के दौरान उपायुक्त कोमल मित्तल और एसएसपी वरुण शर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को गांव स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि नशे का पूरी तरह खात्मा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के समन्वयकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। जिन गांवों में अभी तक विलेज डिफेंस कमेटियां गठित नहीं हुई हैं, वहां जल्द कमेटियां बनाने तथा पहले से गठित कमेटियों का सत्यापन कराने को कहा गया। उन्होंने कमेटियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर साझा की जा सके। एसएसपी ने कहा कि नशे की सप्लाई और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से कानून के अनुसार कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त कोमल मित्तल ने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियां गांव स्तर पर नशे की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ये कमेटियां युवाओं को जागरूक करने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट करने में योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कमेटियों से अपनी भूमिका और अधिक सक्रियता से निभाने की अपील की। बैठक में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं, जागरूकता गतिविधियों तथा विभिन्न विभागों द्वारा नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। डीसी और एसएसपी ने जिला वासियों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने सिविल सर्जन को नशा छोड़ चुके लोगों के अनुभवों के माध्यम से आम लोगों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, एसडीएम बनूड़ रमणदीप कौर, सिविल सर्जन संगीता जैन, अभियान के जोन इंचार्ज अनु बब्बर सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नशे के खिलाफ अभियान को ग्रामीण स्तर पर और मजबूत करने के निर्देश
डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी वरुण शर्मा ने विलेज डिफैंस कमेटियों को सक्रिय करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
संबंधित सामग्री
पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान
450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>
नशा मुक्त पंजाब यात्रा टांडा उड़मुड़ पहुंची
लोगों ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
ग्माडा कार्यालय में ईडी की 36 घंटे की छापेमारी समाप्त
भूमि अधिग्रहण, सीएलयू और निजी रियल एस्टेट कंपनियों से संबंधित कथित अनियमितताओं के रिकॉर्ड की गई जांच
विरोधी सत्ता में आए तो मुफ्त बिजली समेत बंद कर सकते हैं कल्याणकारी योजनाएं : भगवंत मान
90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो करने और नहरी पानी की उपयोगिता 88 फीसदी तक बढ़ाने का दावा
‘मान के मुनाफे’ मुहिम की खन्ना में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सौंध ने गिनाईं 'आप' की उपलब्धियां
‘मान के मुनाफे’ मुहिम से लोगों को कौन सी सरकारी योजना का लाभ कैसे लेना है का पता चलेगा।