मोहाली, 24 सितंबर (हि.स.) : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब 36 घंटे तक चली छापेमारी गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे समाप्त हो गई। कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी की टीम 30 से अधिक बैगों में जब्त किए गए दस्तावेज और स्कैन किए गए रिकॉर्ड से संबंधित हार्ड डिस्क अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार ईडी ने मंगलवार सुबह गमाडा कार्यालय में जांच शुरू की थी। इस दौरान भूमि अधिग्रहण, चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) और निजी रियल एस्टेट कंपनियों से संबंधित कथित अनियमितताओं के रिकॉर्ड की जांच की गई। टीम ने गमाडा के कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ-साथ विभिन्न फाइलों, मोबाइल फोन और कार्यालय के डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की। हालांकि, ईडी की ओर से जब्त की गई सामग्री को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने आगे की जांच के लिए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इस बीच गुरुवार को आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता गमाडा कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और केंद्र सरकार तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ईडी की कार्रवाई को कथित राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार और अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रदर्शन को देखते हुए ईडी की टीम को कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पुलिस सुरक्षा में चंडीगढ़ सीमा तक पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने गमाडा के किसी भी अधिकारी को हिरासत में नहीं लिया। पंजाब के आवास विभाग के सचिव विकास गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई समाप्त होने के बाद अपने काम पर लौट गए। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के बाद ईडी आने वाले दिनों में संबंधित अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ग्माडा कार्यालय में ईडी की 36 घंटे की छापेमारी समाप्त
भूमि अधिग्रहण, सीएलयू और निजी रियल एस्टेट कंपनियों से संबंधित कथित अनियमितताओं के रिकॉर्ड की गई जांच
संबंधित सामग्री
पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां होंगी: भगवंत मान
450 एएसआई की सीधी भर्ती, 3,400 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे<br/>
ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की
शम्सुल हुडा खान ने 2013 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद भी भारतीय दस्तावेजों का इस्तेमाल किया
ईडी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी
तलाशी के दौरान धन को विभिन्न खातों और संस्थाओं के जरिए घुमाने तथा परतदार लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं
नशे के खिलाफ अभियान को ग्रामीण स्तर पर और मजबूत करने के निर्देश
डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी वरुण शर्मा ने विलेज डिफैंस कमेटियों को सक्रिय करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस पाकिस्तान की उड़ा रही नींद : अमित शाह
यूपी के 7 शहरों में मैट्रो का संचालन हो रहा है, जो देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है।