गुरु अमरदास थर्मल प्लांट पंजाब के लिए वरदान

बिना कटौती पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग : तरुनप्रीत सिंह सौंद 

सितंबर में सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक बिजली मांग पूरी की, चारों क्षेत्रों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी

By : Just Click National , Harmanjot Singh
बिना कटौती पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग : तरुनप्रीत सिंह सौंद 

खन्ना, 15 सितंबर (राजविंदर राजू) : पंजाब ने बिना किसी बिजली कटौती के अब तक की अपनी सर्वाधिक 17,423 मेगावाट बिजली मांग पूरी की है। राज्य के आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सोमवार को लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि 13 सितंबर सुबह 7 बजे से पंजाब में बिजली की कमी के कारण कोई कट नहीं लगाया गया। धान के मौजूदा सीजन में बिजली की मांग में भारी वृद्धि के बावजूद पीएसपीसीएल ने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में दो निजी थर्मल प्लांटों में तकनीकी खराबी आई थी, जिन्हें पीएसपीसीएल की टीम ने दिन-रात मेहनत कर दोबारा चालू किया। सौंद ने कहा कि पहले हुई 2 से 3 घंटे की बिजली कटौती की भरपाई के लिए किसानों को दो घंटे अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में सितंबर के दौरान बिजली की मांग करीब 13,100 मेगावाट रहती थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर करीब 16,600 मेगावाट तक पहुंच गई। इसके बावजूद पीएसपीसीएल ने अतिरिक्त मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। मंत्री ने बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोयले की आपूर्ति में कटौती और पंजाब के हिस्से की करीब 1,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध न करवाने को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों की 24 घंटे काम करने के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि पंजाब को बिजली बेचने वाले एक निजी पावर प्लांट की एक यूनिट भी दोबारा चालू हो गई है, जिससे 100 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। सौंद ने कहा कि अब गंभीर संकट का समय गुजर चुका है। गुरु अमरदास थर्मल प्लांट की खरीद को महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब में 10 सरकारी थर्मल यूनिट हैं और सभी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि गुरु अमरदास थर्मल प्लांट को सरकार ने नहीं खरीदा होता तो मौजूदा परिस्थितियों में बिजली की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजाब की अधिकतम बिजली मांग अप्रैल 2026 में 12,025 मेगावाट से बढ़कर जुलाई में 17,277 मेगावाट हो गई। सितंबर में 13 सितंबर तक अधिकतम मांग 16,598 मेगावाट दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 13,127 मेगावाट से करीब 26 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल से 13 सितंबर तक बिजली की खपत 46,696 मिलियन यूनिट रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 41,072 मिलियन यूनिट से 14 प्रतिशत अधिक है। सितंबर में 13 सितंबर तक बिजली खपत 4,237 मिलियन यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 2,478 मिलियन यूनिट थी। इस तरह सितंबर की अब तक की खपत में 71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा और विधायक राजिंदरपाल कौर छीना भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

अघोषित बिजली कटौती पर भड़का अकाली दल, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अघोषित बिजली कटौती पर भड़का अकाली दल, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

यादविंदर सिंह यादू नेआरोप लगाया कि नशा खत्म करने की बजाय नशे के खिलाफ आवाज उठाने और नशे संबंधी जानकारी देने वाले लोगों को ही परेशान किया जा रहा है।

खन्ना के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा : लुधियाना के पहले ड्रोन शो में पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री सौंद और मुंडियां

खन्ना के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा : लुधियाना के पहले ड्रोन शो में पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री सौंद और मुंडियां

श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को 500 से अधिक ड्रोन के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।

भगवंत मान सरकार ने पंजाब में दीं 65,264 नौकरियां

भगवंत मान सरकार ने पंजाब में दीं 65,264 नौकरियां

कहा : पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से कई युवा तय उम्र सीमा पार कर गए थे, हमने ऐसे युवाओं को उम्र में 5 साल की छूट दी

चंडीगढ़ हमले के लिए भगवंत मान ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया

चंडीगढ़ हमले के लिए भगवंत मान ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में हुए हमले के लिए केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह केंद्र की नियंत्रण वाली घटना है।