नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.) : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि देश में मजबूत टैस्ट क्रिकेट होना पूरे क्रिकेट ढांचे के लिए बेहद जरूरी है और रैड-बॉल क्रिकेट टीम की प्राथमिकता बना रहेगा। गंभीर ने भारत के नए घरेलू सत्र से पहले जियोस्टार से बातचीत में टीम के साथ अपने अब तक के कार्यकाल, टैस्ट क्रिकेट से मिली सीख और अलग-अलग कप्तानों के साथ काम करने के अनुभव पर बात की। गंभीर ने अपने कार्यकाल के बारे में कहा कि पिछले दो साल उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पलक झपकते नहीं गुजर गए। मेरे हिस्से में भी उतार-चढ़ाव रहे हैं। मेरी अपनी असफलताएं और सफलताएं रही हैं। लेकिन मेरा हमेशा मानना रहा है कि जब आप इस तरह की जिम्मेदारी लेते हैं तो उतार-चढ़ाव आते ही हैं। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो, एकदिवसीय क्रिकेट हो या टी20 क्रिकेट, मुझे सफलता मिली है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा, लेकिन असफलताएं भी मिली हैं और मैं उन्हें भी पूरी तरह स्वीकार करता हूं। टैस्ट क्रिकेट में बदलाव और हालिया परिणामों पर गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम ने अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला है, लेकिन टीम अभी भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के जाने के बाद उनकी जगह भरना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने इंग्लैंड के बाद से काफी अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला है। मैं यह नहीं कह रहा कि हम अभी पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में काफी बदलाव हुआ है। खासकर रोहित, विराट और अश्विन के जाने के बाद ऐसे खिलाड़ियों को बदलना बेहद मुश्किल है। गंभीर ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के साथ अलग-अलग प्रारूपों में काम करने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि सभी कप्तानों ने हमेशा टीम को व्यक्तिगत हित से ऊपर रखा। उन्होंने कहा कि मैंने चार कप्तानों के साथ काम किया है- रोहित, सूर्य, अब शुभमन और श्रेयस। जिन भी कप्तानों के साथ मैंने काम किया, उनकी पहली सोच हमेशा टीम रही। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे चार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने हमेशा खुद से पहले टीम को रखा।
जिम्मेदारी लेंगे तो उतार-चढ़ाव आएंगे ही : कोच
मजबूत टैस्ट टीम ही मजबूत क्रिकेट टीम, रैड-बॉल क्रिकेट हमारी प्राथमिकता : गौतम गंभीर
क्रिकेट कोच ने कहा कि जिन कप्तानों के साथ उन्होंने काम किया, उनकी पहली सोच हमेशा टीम ही रही।
By :
Just Click National
,
Sukhwinder Kaur
•
टैग्स:
India cricket
Gautam Gambhir
Test cricket
coach commentary
cricket team strategy
captain experience
red-ball dominance
संबंधित सामग्री
विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली
भारत और पश्चिमी इंडीज के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
शुभमन गिल ने टैस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3000 रन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने
यह उपलब्धि हासिल करके गिल ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
600 टैस्ट खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत, रचा इतिहास
भारत ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला और विश्व क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।