जयपुर, 27 सितंबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को जयपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के साथ सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने महापौर एवं पार्षदों से संवाद किया। उन्होंने जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, सभी पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ सुनी ‘मन की बात’
जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित सामग्री
शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान
पोखरा को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने और नागरिक यहां सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकें।
15 दिनों में काम पर नहीं लौटे पंचायत प्रधान तो बैठाया जाएगा प्रशासक : पंचायत मंत्री
स्थानीय विधायकों को भी अपने स्तर पर बातचीत के जरिए समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है।
बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी
यहां बुरी तरह चरमराई सफाई-व्यवस्था ने जहां प्रशासन का उदासीनता दिखाई है, वहीं लोगों की नाक में भी दम कर रखा है।
नागदा : जैन समाज के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली जानी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किया संवाद
जैन विद्यार्थी भोपाल के विधानसभा भ्रमण के दौरान समाधान कराए उनके मंत्री से सलाह-मश्वरा। शिक्षा विकास में सक्रियता के लिए प्रेरित किया गया।