'स्वच्छता ही सेवा' अभियान को दिया बढ़ावा

शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान

पोखरा को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने और नागरिक यहां सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकें।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान

सारण, 22 सितंबर (हि.स.) : 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत छपरा नगर निगम द्वारा शहर के प्रसिद्ध शिल्पी पोखरा परिसर में एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पोखरा परिसर और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान किया। साथ ही स्थानीय लोगों को अपने आसपास के जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही फेंकने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त रणजीत कुमार ने शिल्पी पोखरा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोखरा को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सके और नागरिक यहां सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकें। इसके अलावा, परिसर को सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए पोखरा के चारों ओर आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी। इस श्रमदान कार्यक्रम में विधायक छोटी कुमारी, महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप महापौर रागिनी कुमारी, नगर आयुक्त रणजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, उप नगर आयुक्त अरशद इमाम, स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा व सुमित कुमार, तथा नगर प्रबंधक अरविंद कुमार व वेद प्रकाश वर्णवाल सहित सफाई कर्मियों भागीदारी निभाई।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ सुनी ‘मन की बात’ 

मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ सुनी ‘मन की बात’ 

जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

15 दिनों में काम पर नहीं लौटे पंचायत प्रधान तो बैठाया जाएगा प्रशासक : पंचायत मंत्री

15 दिनों में काम पर नहीं लौटे पंचायत प्रधान तो बैठाया जाएगा प्रशासक : पंचायत मंत्री

स्थानीय विधायकों को भी अपने स्तर पर बातचीत के जरिए समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

नशामुक्त पंजाब यात्रा पठानकोट से शुरू, 30 सितम्बर को जालंधर में होगा समापन

नशामुक्त पंजाब यात्रा पठानकोट से शुरू, 30 सितम्बर को जालंधर में होगा समापन

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक जुटान नहीं, बल्कि नशे से प्रभावित परिवारों से जुड़ने का प्रयास है।

नशे के खिलाफ जंग में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : कुलवंत सिंह

नशे के खिलाफ जंग में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : कुलवंत सिंह

युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेल के मैदानों की ओर ले जाना समय की मुख्य जरूरत

ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का विश्वास बढ़ा, विविधता और सहयोग हमारी शक्ति : मोदी

ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का विश्वास बढ़ा, विविधता और सहयोग हमारी शक्ति : मोदी

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स द्वारा विकसित समाधानों को ग्लोबल साउथ तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया।