पठानकोट, 18 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुक्रवार को पठानकोट के माधोपुर स्थित एकता स्थल से शुरू हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पार्टी की ओर से इस अभियान को ‘भाजपा का नारा, नशा मिटाना सारा’ के नारे के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्रा का समापन समारोह 30 सितंबर को जालंधर में होगा। भाजपा के अनुसार, चार यात्राओं के माध्यम से पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच बनाई जाएगी और करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा के दौरान लोगों से संवाद करने के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर नितिन नबीन ने कहा कि पंजाब की पहचान नशे से नहीं, बल्कि उसकी विरासत, युवा शक्ति, किसानों की मेहनत, खिलाड़ियों के जज्बे और गुरुओं की बाणी से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में तस्करों पर कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क को तोड़ना, नशे से होने वाली कमाई को जब्त करना और नशा पीड़ितों के पुनर्वास के साथ समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। नबीन ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान नशा तस्करों के खिलाफ नहीं, बल्कि नशा माफिया से मिलीभगत वाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक दलित व्यक्ति ने सरकार की कथित ज्यादती के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने रोका। नबीन ने कहा कि राज्य के अलग-अलग दिशाओं से निकाली जा रही यात्राओं के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनने और सामाजिक संगठनों को साथ जोड़ने पर भी ध्यान दिया जाएगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक जुटान नहीं, बल्कि नशे से प्रभावित परिवारों से जुड़ने का प्रयास है। उभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि नशे के कारण पंजाब की सामाजिक तस्वीर प्रभावित हो रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नशे की समस्या घर-घर से जुड़ी हुई है और इसके खिलाफ व्यापक जनभागीदारी की जरूरत है।
नशामुक्त पंजाब यात्रा पठानकोट से शुरू, 30 सितम्बर को जालंधर में होगा समापन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक जुटान नहीं, बल्कि नशे से प्रभावित परिवारों से जुड़ने का प्रयास है।
संबंधित सामग्री
नशा मुक्त पंजाब यात्रा टांडा उड़मुड़ पहुंची
लोगों ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
नशे के खिलाफ अभियान को ग्रामीण स्तर पर और मजबूत करने के निर्देश
डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी वरुण शर्मा ने विलेज डिफैंस कमेटियों को सक्रिय करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
शिल्पी पोखरा में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम ने किया श्रमदान
पोखरा को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने और नागरिक यहां सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकें।
नशे के खिलाफ जंग में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी : कुलवंत सिंह
युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेल के मैदानों की ओर ले जाना समय की मुख्य जरूरत
सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा
सांसद कंग ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान से जुड़े समन्वयकों, कार्यकारी अधिकारियों, बीडीपीओ और जिला पुलिस अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन एवं इसकी प्रगति संबंधी विस्तृत फीडबैक ली।