SIR को लेकर कांग्रेस का ऐतराज

एसआईआर पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया और एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित करने की मांग की है

By : Just Click National , Harpreet Singh
एसआईआर पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.) : कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार की जा रही मतदाता सूचियों को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। इंदिरा भवन में हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल निलंबित करने की मांग की। पार्टी ने अपने दावे के अनुसार एसआईआर के दौरान हटाए गए करीब 13.30 करोड़ नामों को बहाल करने की भी मांग की। कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया, प्रपत्र-6 में बदलाव, ईवीएम की विश्वसनीयता और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े प्रावधानों समेत कई मुद्दे उठाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि इन मामलों से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। सीडब्ल्यूसी प्रस्ताव में कांग्रेस ने दावा किया कि दो निर्वाचन आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों पर 14 बार आपत्ति जताई। इन दावों से संबंधित रिपोर्टों में निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर मतभेदों का उल्लेख किया गया है, जबकि आयोग ने कहा है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र का मूल आधार है। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाता सूची में बदलाव और प्रपत्र-6 से जुड़े नियमों को लेकर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि पार्टी मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा आगे भी उठाती रहेगी। कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में हुए बदलावों को सार्वजनिक करने, हटाए गए नामों की समीक्षा करने और प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

संबंधित सामग्री

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज, राजा वड़िंग ने प्रोफाइल में किया बदलाव

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज, राजा वड़िंग ने प्रोफाइल में किया बदलाव

सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को बताया ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’

वारिस पंजाब दे’ के रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग को नोटिस

वारिस पंजाब दे’ के रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग को नोटिस

जनवरी 2025 से लंबित है आवेदन, पार्टी ने दिसंबर 2026 तक चुनाव चिह्न देने की मांग की<br/><br/>

एसआईआर के मुद्दे पर बरनाला में कांग्रेस का प्रदर्शन

एसआईआर के मुद्दे पर बरनाला में कांग्रेस का प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला फूंका और मतदाता अधिकारों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं