नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.) : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को अंत्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार समावेशी प्रगति, सामाजिक न्याय और राष्ट्र-निर्माण की हमारी सामूहिक यात्रा को सतत प्रेरित करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उपाध्याय के विचार आज भी समकालीन भारतीय विमर्श और राष्ट्र-निर्माण की चर्चाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने उपाध्याय के विचारों, जीवन और आदर्शों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये हमेशा राष्ट्र-सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति को सत्ता पाने का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र-सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का माध्यम मानते थे। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा प्रदान की। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत ही हमारी प्रेरणा है।
उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और रक्षामंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
अमित शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति को सत्ता पाने का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र-सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का माध्यम मानते थे।
संबंधित सामग्री
पंडित दीनदयाल ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।
पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया, बताया राष्ट्र निर्माण का प्रणेता
उनकी जयंती को देशभर में 'अंत्योदय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
आयुष्मान भारत : पेट में पथरी से परेशान आदिवासी युवक का नि:शुल्क ऑप्रेशन
नगन भगत को उम्मीद है कि हाल ही में हुए आवास योजना के सर्वे के बाद उसे पक्का घर भी मिल सकेगा।
दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार
इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
लखनऊ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।