नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैकनली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (एमबीईसीएल) के अधिग्रहण से जुड़े मामले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु में 16 ठिकानों पर तलाशी ली है। एजेंसी अधिग्रहण के लिए इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत और उसके आवागमन के साथ संभावित फेमा उल्लंघनों की जांच कर रही है। ईडी के अनुसार, तलाशी की कार्रवाई एमबीईसीएल के अधिग्रहण से जुड़े लोगों और संस्थाओं के परिसरों पर की जा रही है। इनमें संजय पासारी, राजीव पासारी, रवि टोडी और सुधीर सतनालिवाला से जुड़े परिसर तथा बीटीएल ईपीसी लिमिटेड, मंडाल व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, ट्रोलेक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सेमफिल एंटरप्राइजेज लिमिटेड और महाबलेश्वर मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर शामिल हैं। जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि एमबीईसीएल पर नियंत्रण हासिल करने के लिए इस्तेमाल किए गए धन का वास्तविक स्रोत क्या था और विभिन्न माध्यमों से उसका किस तरह लेनदेन किया गया। ईडी संभावित विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघनों से जुड़े लेनदेन और वित्तीय गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। ईडी के अनुसार जांच का एक अन्य पहलू दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी), 2016 की धारा 29ए से जुड़ा है। एजेंसी यह जांच कर रही है कि क्या कंपनी की दिवाला समाधान प्रक्रिया का इस्तेमाल ऐसे लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से फिर से कंपनी का नियंत्रण हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए किया गया, जो धारा 29ए के तहत कंपनी का नियंत्रण हासिल करने के लिए अयोग्य हो सकते थे। ईडी ने बताया कि मामले में तलाशी और जांच की कार्रवाई जारी है।
मैकनली भारत इंजीनियरिंग के अधिग्रहण से जुड़े मामले में ईडी का 16 जगह छापा
ईडी के अनुसार जांच का एक अन्य पहलू दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी), 2016 की धारा 29ए से जुड़ा है।
संबंधित सामग्री
दिल्ली पब्लिक स्कूल सुपौल को ग्लोबल स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित समारोह में प्रभारी प्रधानाचार्य शुभोजीत बनर्जी ने सम्मान ग्रहण किया
जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है
दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान शुरू
इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर से कमला नेहरू रिज तक सफाई की गई और प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ली
वारिस पंजाब दे’ के रजिस्ट्रेशन पर हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग को नोटिस
जनवरी 2025 से लंबित है आवेदन, पार्टी ने दिसंबर 2026 तक चुनाव चिह्न देने की मांग की<br/><br/>
ज्ञानेश कुमार को ‘पद्म भूषण’ देने की मांग वाले पोस्टर से कोलकाता में सियासी हलचल
पोस्टरों में चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान देने की मांग की गई है